उरई, जनवरी 24 -- उरई। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जालौन पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई के लिए एसपी कार्यालय के नए एवं उच्चीकृत भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद शुभारंभ किया गया। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरी और डीएम राजेश कुमार पांडेय ने नए भवन का उद्घाटन किया। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने कहा कि सरकार जन सुविधाओं और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। इसी दिशा में पुलिस विभाग को मजबूत कर जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। कहा अब फरियादियों को शिकायत लेकर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधा और सम्मानजनक वातावरण मिलेगा। नए एसपी कार्यालय भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.