सरकार जन कल्याण व विकास के कार्य कर रही: बिष्ट
बागेश्वर, जुलाई 4 -- गरुड़। भारतीय जनता पार्टी वज्यूला मंडल की मासिक बैठक में संगठन को चेकर चर्चा हुई। कहा कि संगठन को पहले से और अधिक मजबूत किया जाएगा। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल बेहतर रहा है। राज्य सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात', विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र परिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.