कन्नौज, अप्रैल 7 -- सराय प्रयाग में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई मासिक बैठक में सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि आने वाला विधान सभा चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव होगा। यह सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए हरायेगा। किसान का हाल बदहाल है। रात भर पशुओं से खेतों को रखवाली किसान कर है। लगातर बारिश और ओले गिरने से किसान की फसले बर्बाद हो गई। सरकार को फसलो के नुकसान की जांच करा कर उचित मुआवजा किसानों को देना चाहिए। इस मौके पर प्रताप सिंह, हारून खान, उमेश पाल, बजरंग सिंह चौहान, अजीम सिद्दीकी, चैयरमैन जानू खान, रामसेवक राजपूत, ह्रदय नारायण दुबे, प्रखर दीक्षित, हाजी मो इरशाद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.