सरकार छात्रों की बातें सुनने को तैयार : सुदिव्य
रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची में जारी छात्र आंदोलन को लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों से बातचीत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार छात्रों की बातों को सुनने को तैयार है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से अपील की है कि वे अपनी बातें सीधे सरकार के सामने खुद रखें और अपने प्रतिनिधिमंडल को किसी भी राजनीतिक प्रभाव से दूर रखें। यह मुद्दा पूरी तरह छात्रों से जुड़ा है, इसलिए इसे सुलझाने की जिम्मेदारी भी छात्रों की ही होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के नाम पर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है, जो स्वीकार्य नहीं है। भाजपा छात्र आंदोलन को भुनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.