लखनऊ, जुलाई 2 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अयोध्या में आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया है। अयोध्या प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की बात गांव-गांव और घर-घर पहुंच गई है। अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न वोट। भाजपा ने मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम और देश के संविधान दोनों के साथ दगा किया। प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी में गिरफ्तार हुए लोगों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए। यह भी पढ़ें- अखिलेश का सितंबर में चुनाव कराने का चैलेंज; बोले- राम मंदिर दान चोरी से विधानसभा हारेगी बीजेपीचंदा चोरी की समस्या अखिलेश ने गुरुवावर को पार्टी मुख्यालय पर बातचीत में कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के चढ़ावे के बारे में जनता ने अगर सही बता दिया तो यह मामला जितना दिख ...