सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध
गाजीपुर, मार्च 26 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव में 25 लाख की लागत से निर्मित सभागार का उद्घाटन एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया। इस मौके पर सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसमें विशाल हॉल, बैठने की समुचित व्यवस्था और विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। उद्घाटन के बाद भवन को विधिवत ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया। एमएलसी ने कहा कि यह सभागार ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से इस भवन का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करने की अपील की। इस अवसर पर आनंद राय मुन्ना, विनोद खरवार, ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.