सरकार गन्ना किसानों व उद्यमियों की हितैषी : अनिल दुबे
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 के मसौदे को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गन्ना किसानों, गुड़ व खांडसारी उद्योग से जुड़े लोगों के हित में काम कर रही है और इसके चलते इसे वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी निरंतर किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और यह उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.