वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में 'पंडित' शब्द से जुड़े एक विवादित प्रश्न पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भी सवाल उठाए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार में कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो पहले समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के समर्थक रहे हैं। वे सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दारोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द से जुड़े सवाल विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को प्रेसवार्ता में इस प्रश्न पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निषाद पार्टी अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस समय प्रदेश सरकार में कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो आज भी पंजा, साइकिल और हाथी की मानसिकता से जुड़े हैं। वे अब भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.