सरकार को आर्थिक मोर्चे पर सच्चाई स्वीकार करते हुए ठोस पहल करनी चाहिए: खरगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, कर्ज और कथित तौर पर घटती आमदनी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि सरकार को आर्थिक बदहाली की सच्चाई स्वीकार करते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। क्योंकि, त्योहार के बीच कमरतोड़ महंगाई लोगों की कमाई को प्रभावित कर रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि वोट के अधिकार को छीनने पर उतारू केंद्र की मोदी सरकार अब जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है। उन्होंने महंगाई के कुछ आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने दावा किया कि खाद्य महंगाई 2.13 प्रतिशत से बढ़कर 7.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है, घरेलू कर्ज 36.7 प्रतिशत बढ़ा है और घरेलू वित्तीय बचत में चार प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने खुदरा महंगाई 5.54 प्रतिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.