सराईकेला, अगस्त 25 -- सरायकेला, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में रविवार को झामुमो जिला कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित गैराज चौक पर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने इसे दिल्ली का षड्यंत्र और झारखंडी अस्मिता पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक झारखंड की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने और जनादेश का अपमान करने की साजिश है। डॉ. महतो ने कहा कि दिल्ली में बैठी ताक़तें यह चाहती हैं कि झारखंड में जनता की चुनी हुई सरकार कभी भी बर्खास्त कर दी जाए। हम जल, जंगल और जमीन की राजनीति करते हैं, यही बात दिल्ली के शासकों को नागवार गुजरती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब चुनाव में झामुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.