सरकार कोयला क्षेत्र में आधुनिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा दे रही : सतीशचंद्र
रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने गुरुवार को जारंगडीह स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) परियोजना क्षेत्र का दौरा कर जारंगडीह परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पुनर्वास, स्थानीय जनकल्याण तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। मंत्री ने कथारा क्षेत्र स्थित सीसीएल के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वहां संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्थानीय युवाओं से संवाद किया तथा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.