सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता । नगर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायन शुक्ल तथा मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता यादव रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। गोविन्द नारायन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और डिजिटल ...