हापुड़, जून 12 -- हापुड़। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में तीन दिन स्वास्थ्य मेले लगाये जाएंगे। 14 से 16 जून तक जिले के चारों ब्लॉकों के क्षेत्रों में स्वास्थ्य मेले लगेंगे। जिसमें सभी बीमारियों के मरीजों का इलाज होगा। मेले के लिए सीएमओ ने चार चिकित्सा टीम गठित कर दी हैं। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसके मद्देनजर अब शासन के आदेश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 16 जून तक स्वास्थ्य मेले लगाये जाएंगे। सभी ब्लॉकों में मेले लगेंगे। इसमें सभी बीमारियों के मरीजों का इलाज होगा। मेले में ड्यूटी करने के लिए चार चिकित्सा टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें मेले में मरीजों का उपचार करेंगी। मेले में आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड भी बनाये जाएंगे। पात्रों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की गई है। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताय...