रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जामताड़ा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, रामगढ़, डालटनगंज सहित कई जिलों के चैंबर प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में झारखंड चैंबर को प्रतिनिधित्व मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच की सराहना की गई। इसे राज्य में निवेश के लिए सकारात्मक संदेश बताया गया। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि संगठन सरकार के साथ मिलकर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। इस दौरान आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस प्रा. लि. और ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज को पैट्रौन सदस्यता दी गई। पंडरा टर्मिनल मार्केट यार्ड को मतगणना स्थल बनाए जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.