पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया। कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विकास, नौकरी,पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा,बेरोजगारी पर कभी बात नहीं करती सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से लोगों को भटकाने का काम करती है। सोना नहीं खरीदने के सवाल पर, डीजल-पेट्रोल नहीं खरीदने के सवाल पर तमाम देशवासी सरकार के विरोध में है। कोरोना कल में जनता से थाली बजवाई गई, मोमबत्ती जलवाए, अब ऐसा लगता है की आम जनता को ढोलक खरीद कर बजवाया जाएगा। देश की जनता अब समझ चुकी है कि केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रमों और भाषणों से समस्याओं का समाधान नहीं होता। जनता को राहत चाहिए, रोजगार चाहिए, महंगाई से मुक्ति चाहिए और विकास की ठोस नीति चाहिए। यह भी पढ़ें- सरकार के विरोध में देश की जनता बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के असली मुद्दों को उठाने का का...