बदायूं, नवम्बर 5 -- बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीरों के सेवा विस्तार करने के साथ ही स्थाई करने के फैसले का अग्निवीरों में जश्न का माहौल है तो जो अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे हैं वह भी काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले की सभी युवा सराहना कर रहे हैं। वजह है कि दो साल का सेवा विस्तार मिला है तो इसके साथ ही स्थाई होने की मंजिल भी आसान दिखाई दे रही है। अब तक अग्निवीर का कार्यकाल चार साल निर्धारित किया गया था। इसके अलावा 25 फीसदी बेहतर कार्य करने वाले अग्निवीरों को स्थाई करने की योजना थी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर, परिवार बोला स्थायी नौकरी की बढ़ेगी उम्मीद अब केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों को स्थाई करने की राह आसान की है। इसके अलावा चार की जगह छह साल अग्निवीरों का कार्यकाल निर्धारित किया गया...