सरकार के फार्मेसी प्रमोशन कैडर गजट पर फार्मासिस्टों ने जताई खुशी
बिजनौर, जून 23 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने बताया कि देश में फार्मासिस्टों की नियुक्ति एवं पदोन्नति के संबंध में भारत सरकार के द्वारा जो गजट लाया गया है वह अत्यंत सराहनीय है यह देश के लाखों फार्मासिस्टों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार द्वारा फार्मेसी प्रोफेशनल कैडर स्ट्रक्चर को आधिकारिक रूप से राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिया है इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम और वेतन संरचना में व्यापक बदलाव करते हुए फार्मासिस्टों को अब फार्मेसी अधिकारी के रूप में नई पहचान दी गई है। यह कदम देश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ फार्मासिस्टों के व्यावसायिक सम्मान और कैरियर विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिसकी मांग लंबे समय से एसोसिएशन कर रही थी। भारत सरकार द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.