महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। सरकार के प्रयास से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। अभिभावक भी सरकार की मुहिम को सफल बनाने के लिए 6 साल की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यालय भेजकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कही है। शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कराई गई। वाराणसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण में अधिकारी मौजूद रहे। स्कूल चलो अभियान दो चरण में आयोजित होना है। पहला चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में कराया जाए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.