हापुड़, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा भेजे गए सांस्कृतिक दल-लोकमंच श्रीमंत जेएनडी लोक कलामंच लखनऊ एवं रिपीट ग्रुप श्रीमंत अरविंद पपेट ग्रुप एवं हापुड़ कठपुतली ग्रुप के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरख योजनाओं की आमजन को जानकारी दी गई।पिछले दो दिन से अटल पार्क में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में सभी विभागों की स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया जा रहा है, इसके अलावा विभिन्न तरह के स्टॉल भी लगाए गए है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी करें, लेकिन दो दिन से बारिश होने के कारण मेले में उदासी छाई ...