सीतापुर, मार्च 19 -- केसरीगंज, संवाददाता। योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकासखंड लहरपुर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिविर में 46 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राशिद अली, डॉ खुशनूद आलम, डॉ. सरोजलता एवं पैरामेडिकल स्टाफ टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...