एटा, मार्च 18 -- प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता रही। उन्होंने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, प्रोबेशन विभाग की कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना, उज्ज्वला योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना आदि के लाभार्थी शामिल रहे। 10 से अधिक दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल भी वितरित की गई।बाल विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.