मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पंचायत भवन परिसर में 8 दिवसीय प्रदर्शनी लगी। इसका उद्घाटन नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पिछले दिनों किया था। रविवार को भी तमाम लोगों ने पहुंच कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें चित्रों के माध्यम से सरकार ने 9 वर्षों में किए गए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों को दर्शाया गया है। जिसमें विकास योजनाओं के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी दर्शाया गया है। उक्त प्रदर्शनी 26 मार्च तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.