आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने हरिऔध कला केंद्र में नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं प्रचार साहित्य स्टॉल का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं सांस्कृतिक पुर्नजागरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की है वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं। प्रदर्शनी में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी आकर्षक चित्रों एवं सूचना पैनलों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण योगी की पाती रहा। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर प्रदेशवासियों को लिखे गए प्रेरणादायी जन संदेशों को प्रदर्शित...