कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण, फीस वृद्धि, किताबों की उपलब्धता और नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की। इसमें जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में चर्चा बैठक में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में शुल्क निर्धारण, फीस वृद्धि, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और नामांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण, किताबों की उपलब्धता और फीस वृद्धि से जुड़ी...