बलिया, अगस्त 13 -- बलिया। भारत सरकार के न्याय मंत्रालय की ओर से जारी जारी टेली-ला प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल में विधिक जागरूकता गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि टेलीलॉयर डॉ. हंसराज तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने घर बैठे नि:शुल्क कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए यह पोर्टल बनाया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति कोई भी कानूनी सलाह और कानूनी मदद इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। यह पोर्टल पूरी तरीके से नि:शुल्क है। इसमें किसी को कोई पैसा नहीं देना पड़ता और यदि व्यक्ति अपना व्यक्तिगत विवरण गोपनीय रखना चाहता है तो इसकी भी पूरी आजादी है। घर बैठे सरकारी योजनाओं के बारे में किसी भी कानूनी समस्या आने पर नि:शुल्क जानकारी ले सकता है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसके यादव, नोडल अफसर डॉ. झा के अलावा चिकित्सा कर्मचारियों सहित एचआईवी पॉजिटिव मरीज उप...