सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ किसान करेंगे आंदोलन
चंदौली, अप्रैल 2 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भोड़सर गांव में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन समर्थित किसानों का जमावड़ा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के आवास पर हुई। इसमें आस- पास के कई गांवों से आए किसानों ने भाग लिया और वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन शासन-प्रशासन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने उड़ीसा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का सीधा हनन बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बड़े किसान नेता को गिरफ्तार किया गया। वह यह दर्शाता है कि सरकार किसानों की आवाज से डर रही है। सतीश सिंह चौहान ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.