कानपुर, मई 14 -- कानपुर। सोने की खरीद एक वर्ष तक न करने की अपील व आयात शुल्क में इजाफे से सराफा कारोबार की कमर टूट जाएगी। इस मसले पर सकारात्मक कदम जरूरी है। कानपुर सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में कारोबारियों की बैठक में यह तकलीफ उभर आई। बैठक में मौजूद सांसद रमेश अवस्थी ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं को पीएम व संबंधित मंत्रियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। कारोबारियों ने सांसद को ज्ञापन भी दिया। कैलाशनाथ अग्रवाल ने कहा कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और आयात शुल्क में इजाफे से सर्राफा कारोबार गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। एडवांस बुकिंग प्रभावित हो रही है, बाजार में नकद कारोबार बढ़ा है और छोटे व्यापारियों के साथ कारीगरों के रोजगार पर भी असर पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- आयात तो कम होगा पर बढ़ेगी सोने की तस्करी व्यापारियों ने आम उ...