रुडकी, मार्च 25 -- रुड़की, संवाददाता। प्रदेश सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर निगम सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ-साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसके बाद स्थानीय स्कूल के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट और मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने सरकार की पिछले चार वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...