हरिद्वार, जनवरी 8 -- उत्तराखंड किसान मोर्चा ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि हरिद्वार के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह धरना सांकेतिक है, लेकिन जल्द उचित कदम नहीं उठाया गया तो बेमियादी धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान लंबित है। ऊपर से स्मार्ट मीटर लगाकर परेशान किया जा रहा है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कानून लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद भी स्थानीय चुना जाएगा। इस धरने में राष्ट्रीय सलाहकार धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष महकार सिंह, महानगर अध्यक्ष कुर्बान अली, अक्षय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.