रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में 11 दिनों से लगातार मनरेगा कर्मियों को बेमियादी हड़ताल जारी है। हड़ताल के 11 वें दिन मनरेगा कर्मी सरकार के खिलाफ आक्रोशित हो गए। जिला सचिव विवेक ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के सामने वर्तमान में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा जहां एक ओर स्थायी सरकारी कर्मचारियों का वेतन समय पर मिल जाता है, वहीं अनुबंध पर कार्यरत मनरेगा कर्मियों का पिछले 8 माह से मानदेय बकाया है। मानदेय न मिलने के कारण कर्मियों के लिए दीपावली, छठ, ईद और रामनवमी जैसे तमाम त्यौहार फीके साबित हुए है। रामगढ़ जिला के प्रवक्ता योगेश्वर रविदास ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि झारखंड सरकार ने जल्द से जल्द मांगें पूरी नहीं कीं, तो राज्य के तमाम मंत्रियों के आवास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.