भदोही, जुलाई 7 -- भदोही, संवाददाता। चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार ने होमगार्डों को बड़ी सौगात देने का काम किया है। अब उन्हें तथा आश्रितों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट ने फैसला सुना दिया है। उधर, जिले के 550 जवानों में जानकारी के बाद में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि कैबिनेट की बैठक में होमगार्ड स्वयं सेवकों एवं उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत किए गए प्रस्ताव के अनुसार होम गार्ड्स विभाग में तैनात अवैतनिक अधिकारियों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा के दायरे में लाया गया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: परिवार सहित 590 होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलैस की सुविधा सरकार के फै...