नई दिल्ली, मई 12 -- मोदी सरकार के एक फैसले से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयर आज उड़ान भर रहे हैं। वह भी तब, जब शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान है और सेंसेक्स 800 अंक से अधिक लुढ़क चुका है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर पस्त है। आईटी इंडेक्स धराशायी है। इसमें 3.75 प्रतिशत की गिरावट है। प्राइवेट बैंक, बैंक निफ्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी लाल हैं। ऐसी स्थिति में भी इन दो शेयरों के दम पर निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान पर है। बाकी इस इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स लाल हैं।क्या है सरकार का फैसला सरकार ने देश के अपस्ट्रीम एनर्जी सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए क्रूड ऑयल एंड नेचुरल गैस पर रॉयल्टी दरों में कटौती की है। इस फैसले से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी सरकारी कंपनियों को फायदा होगा। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स में 800 अंक...