सरकार की 225 बीघा जमीन पर खेती कर रहे भू-माफिया
मैनपुरी, जून 20 -- करहल क्षेत्र के ग्राम गंभीरा में ग्राम पंचायत की 225 बीघा जमीन पर खेती की जा रही है। लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। इस आशय की शिकायत जन सुनवाई के दौरान डीएम से की गई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शिकायत की जांच करवाई तो शिकायत प्रथम दृष्टा सही पायी गई। फर्जी आदेश के जरिए जमीन भू-माफिया ने अपने नाम करवा ली। मामला गंभीर होने पर डीएम ने छह सदस्यीय टीम बनाई और प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। इस मामले में विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं, इसकी अलग से जांच शुरू करवाई गई है। डीएम के आदेश से भू-माफिया में हड़कंप है। ग्राम गंभीरा निवासी अंकित कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि ग्राम पंचायत की सुरक्षित श्रेणी की जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी प्रविष्टियां दर्ज करवाकर कब्जा कर लिया है। 50 एकड़ यानि लगभग 225 बीघा जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.