सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त : प्रदीप यादव
दुमका, जून 3 -- सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जेएसएलपीएस की ओर से टोटो ओटो वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा इस वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर आजिविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत एक महिला को ओटो और संकुल संगठन से जुड़े सीआईएफ ऋण योजना के तहत 7 महिलाओं को टोटो वितरण किया गया। बताये कि ककनी गांव के वीणा देवी को ओटो एवं दिग्घी गांव के पिंकी देवी, सदलपुर के ममता देवी, हंसडीहा के दिपिका कुमारी, नुरजहां बीबी, आसमा बीबी, महादेवगढ़ के सरिता मरांडी व बलवारा की रीना देवी को टोटो दिया गया। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फल उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि महिला भी हर क्षेत्र में अब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। सरकार की विभिन्न योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.