औरंगाबाद, मई 22 -- बिहार नवनिर्माण अभियान तेज करने की घोषणा मदनपुर, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी की मदनपुर प्रखंड इकाई ने बिहार में एनडीए सरकार के छह माह पूरे होने पर रोजगार, विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- छह महीने में सरकार के वादे फेल, युवा और मजदूर बेहाल : जन सुराजसरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल औरंगाबाद लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं, मजदूरों और महिलाओं से किए गए कई वादे अब तक धरातल पर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन बड़ी संख्या में युवा अब भी रोजगार और पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं। राज्य के अधिकांश मजदूर रो...