सरकार की योजनों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कीरत चौधरी
सहारनपुर, मार्च 31 -- बड़गांव। सोमवार को गांव दल्हेड़ी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का विश्वास जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसेवा के कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अब करीब है, ऐसे में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर रणवीर सिंह आर्य, सतपाल सिंह, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.