बदायूं, मार्च 18 -- दातागंज, सहसवान, कादरचौक, सिविल लाइन, करनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। दातागंज नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का उद्धघाटन प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा जनकल्याण के कई कार्य किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। बूथ प्रबंधन विषय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ स्तर पर सक्रियता, नियमित संपर्क और योजनाबद्ध कार्य ही संगठन की सफलता तय करते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ...