सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनें किसान : जोबा
चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित आत्मा भवन परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सैकड़ों किसानों के बीच उड़द, अरहर, मूंग एवं धान के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस साल मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- खरीफ किसान गोष्ठी में उन्नत बीजों का वितरण, सांसद जोबा माझी ने किसानों को किया जागरूक उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.