चमोली, दिसम्बर 19 -- केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और हर घर तक पहुंचाएंगे। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गोपेश्वर मंडल की बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह वर्त्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सरकार जनता के हित में अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों को संचालित कर रही है। भाजपा के हर कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह इन लोक हित की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, मंडल प्रभारी लक्ष्मण फरकिया, गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.