रुडकी, जुलाई 8 -- पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि का मंगलवार को कस्बा स्थित एक भाजपा नेता के आवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की रीति नीति तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए एक साल का समय शेष रह गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि हम स्वयंसेवक हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भाजपा के कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो उनको जिम्मेदारी दी गई है उस विश्वास पर पूरा खरा उतरने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर चौधरी मानवेंद्र सिंह, सुबोध सैनी, हितेश शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.