रुडकी, मार्च 18 -- भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक ले जाने पर जोर दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जाकर सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संगठनात्मक अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...