रांची, अप्रैल 30 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कार्यक्षेत्र एफ समवाय द्वारा गुरुवार को समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। इस दौरान योजनाओं के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने और उनके सफल क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
आदर्श ग्राम और खेल गतिविधियों पर विशेष जोर: बैठक में किसी एक गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.