सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका: डा.मनोज
रायबरेली, सितम्बर 9 -- रायबरेली, संवाददाता। अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान करने के साथ ही नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिसका सजीव प्रसारण आरडीए के सभागार रतापुर में किया। इसके साथ ही सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील ऊंचाहार में मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति डा. मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिन बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में अपेक्षित सुधार हुआ और वे सुपोषित हुए, ऐसे सात बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.