रांची, अप्रैल 27 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा बगीचा में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सह कुदलुम पंचायत मुखिया संदीप हेरेंज ने कहा कि झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें लाभ दिलाना, पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों के हमले में किसी व्यक्ति की मौत होने पर सरकार अब परिजनों को 10 लाख रुपये और सांप के डंसने से मौत होने पर साढ़े चार लाख रुपये मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.