विकासनगर, अप्रैल 10 -- विकासनगर, संवाददाता। मलूकावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रवास करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि जनता के मन की बात को समझना बहुत जरूरी है। सरकार अपना काम कर रही है लेकिन कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वो सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, वीरता गुरुंग, गुरमेल सिंह राठौर, डॉ. प्रदीप वर्मा, दयानंद जोशी, नरेंद्र तोमर, रविंद्र यादव, अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे। फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...