कटिहार, अप्रैल 6 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यसमिति की एक अहम बैठक बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत स्थित करीमगंज ग्राम में रविवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के बारसोई प्रखंड अध्यक्ष गौतम मोदक ने की। बैठक में कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को बारी-बारी से विधायक गोस्वामी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज साह, तनवीर आलम, ईमरान अली, अमल गोस्वामी ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी की विचारधारा तथा नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गईं। मौके पर विधायक ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकरिणी का गठन किए जाने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.