छपरा, मार्च 16 -- फोटो20: पदभार ग्रहण के बाद सोमवार को नये नगर आयुक्त रणजीत कुमार को बुके देकर स्वागत करते नगर प्रबंधक वेद प्रकाश वर्णवाल छपरा, एक संवाददाता। नये नगर आयुक्त रणजीत कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं की गति देने के साथ सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्र लाभुक छुटे नहीं इसपर भी विशेष नजर रखी जायेगी। वे सोमवार को डीडीसी सह प्रभारी नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी से प्रभार ग्रहण करने के बाद हिन्दुस्तान से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर शहर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शहर वासियों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने का भी प्रयास किया जायेगा। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था,यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क व नाला निर्माण की दिशा में गति लाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.