रुडकी, अप्रैल 10 -- लक्सर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में 2027 में जनता लक्सर से भाजपा का विधायक बनाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सचिन अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.