रांची, जून 6 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के अंतर्गत सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ (सिद्कोफेड), रबी फसल बीमा जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति तथा जिला सहकारिता विकास समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संघ के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में रबी फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ किसानों के बीच जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ उठा ...