गढ़वा, अप्रैल 17 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 12 दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का उद्घाटन शुक्रवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह और संस्था के फैकेल्टी मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूकर पालन कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाला रोजगार है। आप सभी लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ अवश्य उठाएं। सूकर पालन में 90 प्रतिशत अनुदान मिलता है। आप उसका लाभ उठाते हुए स्वरोजगार करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत सुकर पालन के लाभुक को 12 दिवसीय ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ...